गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

राजा ने मांगी निशानी...और रानी ने अपना सिर काटकर पेश किया

शादी को महज एक सप्ताह हुआ था। न हाथों की मेहंदी छूटी थी और न ही पैरों का आलता। सुबह का समय था। हाड़ा सरदार गहरी नींद में थे। रानी सज धजकर राजा को जगाने आई। उनकी आखों में नींद की खुमारी साफ झलक रही थी। रानी ने हंसी ठिठोली से उन्हें जगाना चाहा। इस बीच दरबान आकर वहां खड़ा हो गया। राजा का ध्यान न जाने पर रानी ने कहा, महाराणा का दूत काफी देर से खड़ा है। वह ठाकुर से तुरंत मिलना चाहते हैं। आपके लिए कोई आवश्यक पत्र लाया है उसे अभी देना जरूरी है।

असमय में दूत के आगमन का समाचार। ठाकुर हक्का बक्का रह गया। वे सोचने लगे कि अवश्य कोई विशेष बात होगी । राणा को पता है कि वह अभी ही ब्याह कर के लौटे हैं। आपात की घड़ी ही हो सकती है । उसने हाड़ी रानी को अपने कक्ष में जाने को कहा, दूत का तुरंत लाकर बिठाओ। मैं नित्यकर्म से शीघ्र ही निपटकर आता हूं, हाड़ा सरदार ने दरबान से कहा। सरदार जल्दी जल्दी में निवृत्त होकर बाहर आया। सहसा बैठक में बैठे राणा के दूत पर उसकी निगाह जा पड़ी। औपचारिकता के बाद ठाकुर ने दूत से कहा, अरे शार्दूल तू। इतनी सुबह कैसे? क्या भाभी ने घर से खदेड़ दिया है? सारा मजा फिर किरकिरा कर दिया।

सरदार ने फिर दूत से कहा, तेरी नई भाभी अवश्य तुम पर नाराज होकर अंदर गई होगी। नई नई है न। इसलिए बेचारी कुछ नहीं बोली। ऐसी क्या आफत आ पड़ी थी। दो दिन तो चैन की बंसी बजा लेने देते। मियां बीवी के बीच में क्यों कबाब में हड्डी  बनकर आ बैठे। अच्छा बोलो राणा ने मुझे क्यों याद किया है? वह ठहाका मारकर हंस पड़ा। दोनों में गहरी दोस्ती थी। सामान्य दिन अगर होते तो वह भी हंसी में जवाब देता। शार्दूल खुद भी बड़ा हंसोड़ था। वह हंसी मजाक के बिना एक क्षण को भी नहीं रह सकता था, लेकिन वह बड़ा गंभीर था। दोस्त हंसी छोड़ो। सचमुच बड़ी संकट की घड़ी आ गई है। मुझे भी तुरंत वापस लौटना है। यह कहकर सहसा वह चुप हो गया। अपने इस मित्र के विवाह में बाराती बनकर गया था। उसके चेहरे पर छाई गंभीरता की रेखाओं को देखकर हाड़ा सरदार का मन आशंकित हो उठा। सचमुच कुछ अनहोनी तो नहीं हो गयीं है।
दूत संकोच रहा था कि इस समय राणा की चिट्ठी वह मित्र को दे या नहीं। हाड़ा सरदार को तुरंत युद्ध के लिए प्रस्थान करने का निर्देश लेकर वह लाया था। उसे मित्र के शब्द स्मरण हो रहे थे। हाड़ा के पैरों के नाखूनों में लगे महावर की लाली के निशान अभी भी वैसे के वैसे ही उभरे हुए थे। नव विवाहित हाड़ी रानी के हाथों की मेंहदी भी तो अभी सूखी न होगी। पति पत्नी ने एक दूसरे को ठीक से देखा पहचाना नही होगा। कितना दुखदायी होगा उनका बिछोह? यह स्मरण करते ही वह सिहर उठा। पता नहीं युद्ध में क्या हो? वैसे तो राजपूत मृत्यु को खिलौना ही समझता हैं। अंत में जी कड़ा करके उसने हाड़ा सरदार के हाथों में राणा राजसिंह का पत्र थमा दिया। राणा का उसके लिए संदेश था।

क्या लिखा था पत्र में
वीरवर। अविलंब अपनी सैन्य टुकड़ी को लेकर औरंगजेब की सेना को रोको। मुसलमान सेना उसकी सहायता को आगे बढ़ रही है। इस समय औरंगजेब को मैं घेरे हुए हूं। उसकी सहायता को बढ़ रही फौज को कुछ समय के लिए उलझाकर रखना है ताकि वह शीघ्र ही आगे न बढ़ सके तब तक मैं पूरा काम निपट लेता हूं। तुम इस कार्य को बड़ी कुशलता से कर सकते हो। यद्यपि यह बड़ा खतरनाक है। जान की बाजी भी लगानी पड़ सकती है। मुझे तुम पर भरोसा है। हाड़ा सरदार के लिए यह परीक्षा की घड़ी थी। एक ओर मुगलों की विपुल सेना और उसकी सैनिक टुकड़ी अति अल्प है। राणा राजसिंह ने मेवाड़ के छीने हुए क्षेत्रों को मुगलों के चंगुल से मुक्त करा लिया था। औरंगजेब के पिता शाहजहां ने अपनी एडी चोटी की ताकत लगा दी थी। वह चुप होकर बैठ गया था। अब शासन की बागडोर औरंगजेब के हाथों में आई थी। राणा से चारुमती के विवाह ने उसकी द्वेष भावना को और भी भड़का दिया था। इसी बीच में एक बात और हो गयीं थी जिसने राजसिंह और औरंगजेब को आमने सामने लाकर खड़ा कर दिया था। यह संपूर्ण हिन्दू जाति का अपमान था। इस्लाम को कुबूल करो या हिन्दू बने रहने का दंड भरो। यही कह कर हिन्दुओं पर उसने जजिया कर लगाया था।

राणा राजसिंह ने इसका विरोध किया था। उनका मन भी इसे सहन नहीं कर रहा था। इसका परिणाम यह हुआ कई अन्य हिन्दू राजाओं ने उसे अपने यहां लागू करने में आनाकानी की। उनका साहस बढ़ गया था। गुलामी की जंजीरों को तोड़ फेंकने की अग्नि जो मंद पड़ गयीं थी फिर से प्रज्ज्वलित हो गई थी। दक्षिण में शिवाजी , बुंदेलखंड में छत्रसाल, पंजाब में गुरु गोविंद सिंह, मारवाड़ में राठौड़ वीर दुर्गादास मुगल सल्तनत के विरुद्ध उठ खड़े हुए थे। यहां तक कि आमेर के मिर्जा राजा जयसिंह और मारवाड़ के जसवंत सिंह जो मुगल सल्तनत के दो प्रमुख स्तंभ थे। उनमें भी स्वतंत्रता प्रेमियों के प्रति सहानुभूति उत्पन्न हो गई थी।

मुगल बादशाह ने एक बड़ी सेना लेकर मेवाड़ पर आक्रमण कर दिया था। राणा राजसिंह ने सेना के तीन भाग किए थे। मुगल सेना के अरावली में न घुसने देने का दायित्व अपने बेटे जयसिंह को सौपा था। अजमेर की ओर से बादशाह को मिलने वाली सहायता को रोकने का काम दूसरे बेटे भीम सिंह का था। वे स्वयं अकबर और दुर्गादास राठौड़ के साथ औरंगजेब की सेना पर टूट पड़े थे। सभी मोर्चों पर उन्हें विजय प्राप्त हुई थी । बादशाह औरंगजेब की बड़ी प्रिय कॉकेशियन बेगम बंदी बना ली गयीं थी । बड़ी कठिनाई से किसी प्रकार औरंगजेब प्राण बचाकर निकल सका था ।मेवाड़ के महाराणा की यह जीत ऐसी थी कि उनके जीवन काल में फिर कभी औरंगजेब उनके विरुद्ध सिर न उठा सका था।

लेकिन क्या इस विजय का श्रेय केवल राणा को था या किसी और को? हाड़ा रानी और हाड़ा सरदार को किसी भी प्रकार से गम नहीं था। मुगल बादशाह जब चारों ओर राजपूतों से घिर गए। उसकी जान के भी लाले पड़े थे। उसका बचकर निकलना मुश्किल हो गया था तब उसने दिल्ली से अपनी सहायता के लिए अतिरिक्त सेना बुलवाई थी। राणा को यह पहले ही ज्ञात हो चुका था।

उन्होंने मुगल सेना के मार्ग में अवरोध उत्पन्न करन के लिए हाड़ा सरदार को पत्र लिखा था। वही संदेश लेकर शार्दूल सिंह मित्र के पास पहुंचा था। एक क्षण का भी विलंब न करते हुए हाड़ा सरदार ने अपने सैनिकों को कूच करने का आदेश दे दिया था। अब वह पत्नी से अंतिम विदाई लेने के लिए उसके पास पहुंचा था।

केसरिया बाना पहने युद्ध वेष में सजे पति को देखकर हाड़ी रानी चौंक पड़ी वह अचंभित थी। कहां चले स्वामी? इतनी जल्दी। अभी तो आप कह रहे थे कि चार छह महीनों के लिए युद्ध से फुरसत मिली है आराम से कटेगी यह क्या? आश्चर्य मिश्रित शब्दों में हाड़ी रानी पति से बोली। प्रिय। पति के शौर्य और पराक्रम को परखने के लिए लिए ही तो क्षत्राणियां इसी दिन की प्रतीक्षा करती है। वह शुभ घड़ी अभी ही आ गई। देश के शत्रुओं से दो दो हाथ होने का अवसर मिला है। मुझे यहां से अविलंब निकलना है। हंसते-हंसते विदा दो। पता नहीं फिर कभी भेंट हो या न हो हाड़ा सरदार ने मुस्करा कर पत्नी से कहा। हाड़ा सरदार का मन आशंकित था। सचमुच ही यदि न लौटा तो। मेरी इस अर्धांगिनी का क्या होगा ? एक ओर कर्तव्य और दूसरी ओर था पत्नी का मोह। इसी अन्तर्द्वंद में उसका मन फंसा था। उसने पत्नी को राणा राजसिंह के पत्र के संबंध में पूरी बात विस्तार से बता दी थी।
विदाई मांगते समय पति का गला भर आया है यह हाड़ी राजी की तेज आंखों से छिपा न रह सका। यद्यपि हाड़ा सरदार ने उसे भरसक छिपाने की कोशिश की। हताश मन व्यक्ति को विजय से दूर ले जाता है। उस वीर बाला को यह समझते देर न लगी कि पति रणभूमि में तो जा रहा है पर मोहग्रस्त होकर। पति विजयश्री प्राप्त करें इसके लिए उसने कर्तव्य की वेदी पर अपने मोह की बलि दे दी। वह पति से बोली स्वामी जरा ठहरिए। मैं अभी आई। वह दौड़ी-दौड़ी अंदर गयीं। आरती का थाल सजाया। पति के मस्तक पर टीका लगाया, उसकी आरती उतारी। वह पति से बोली। मैं धन्य हो गयीं, ऐसा वीर पति पाकर। हमारा आपका तो जन्म जन्मांतर का साथ है। राजपूत रमणियां इसी दिन के लिए तो पुत्र को जन्म देती हैं आप जाएं स्वामी। मैं विजय माला लिए द्वार पर आपकी प्रतीक्षा करूंगी। उसने अपने नेत्रों में उमड़ते हुए आंसुओं को पी लिया था। पति को दुर्बल नहीं करना चाहती थी। चलते चलते पति उससे बोला प्रिय। मैं तुमको कोई सुख न दे सका,  बस इसका ही दुख है मुझे भूल तो नहीं जाओगी ? यदि मैं न रहा तो ............ । उसके वाक्य पूरे भी न हो पाए थे कि हाड़ी रानी ने उसके मुख पर हथेली रख दी। न न स्वामी। ऐसी अशुभ बातें न बोलों। मैं वीर राजपूतनी हूं, फिर वीर की पत्नी भी हूं। अपना अंतिम धर्म अच्छी तरह जानती हूं आप निश्चित होकर प्रस्थान करें। देश के शत्रुओं के दांत खट्टे करें। यही मेरी प्रार्थना है।

हाड़ा सरदार ने घोड़े को ऐड़ लगायी। रानी उसे एकटक निहारती रहीं जब तक वह आंखे से ओझल न हो गया। उसके मन में दुर्बलता का जो तूफान छिपा था जिसे अभी तक उसने बरबस रोक रखा था वह आंखों से बह निकला। हाड़ा सरदार अपनी सेना के साथ हवा से बाते करता उड़ा जा रहा था। किन्तु उसके मन में रह रह कर आ रहा था कि कही सचमुच मेरी पत्नी मुझे बिसार न दें? वह मन को समझाता पर उसक ध्यान उधर ही चला जाता। अंत में उससे रहा न गया। उसने आधे मार्ग से अपने विश्वस्त सैनिकों के रानी के पास भेजा। उसकों फिर से स्मरण कराया था कि मुझे भूलना मत। मैं जरूर लौटूंगा। संदेश वाहक को आश्वस्त कर रानी ने लौटाया। दूसर दिन एक और वाहक आया।

फिर वही बात। तीसरे दिन फिर एक आया। इस बार वह पत्नी के नाम सरदार का पत्र लाया था। प्रिय मैं यहां शत्रुओं से लोहा ले रहा हूं। अंगद के समान पैर जमारक उनको रोक दिया है। मजाल है कि वे जरा भी आगे बढ़ जाएं। यह तो तुम्हारे रक्षा कवच का प्रताप है। पर तुम्हारे बड़ी याद आ रही है। पत्र वाहक द्वारा कोई अपनी प्रिय निशानी अवश्य भेज देना। उसे ही देखकर मैं मन को हल्का कर लिया करुंगा। हाड़ी रानी पत्र को पढ़कर सोच में पड़ गयीं। युद्धरत पति का मन यदि मेरी याद में ही रमा रहा उनके नेत्रों के सामने यदि मेरा ही मुखड़ा घूमता रहा तो वह शत्रुओं से कैसे लड़ेंगे। विजय श्री का वरण कैसे करेंगे? उसके मन में एक विचार कौंधा। वह सैनिक से बोली वीर ? मैं तुम्हें अपनी अंतिम निशान दे रही हूं। इसे ले जाकर उन्हें दे देना। थाल में सजाकर सुंदर वस्त्र से ढककर अपने वीर सेनापति के पास पहुंचा देना। किन्तु इसे कोई और न देखे। वे ही खोल कर देखें। साथ में मेरा यह पत्र भी दे देना। हाड़ी रानी के पत्र में लिखा था प्रिय। मैं तुम्हें अपनी अंतिम निशानी भेज रही हूं। तुम्हारे मोह के सभी बंधनों को काट रही हूं। अब बेफ्रिक होकर अपने कर्तव्य का पालन करें मैं तो चली... स्वर्ग में तुम्हारी बाट जोहूंगी।

पलक झपकते ही हाड़ी रानी ने अपने कमर से तलवार निकाल, एक झटके में अपने सिर को उड़ा दिया। वह धरती पर लुढ़क पड़ा। सिपाही के नेत्रो से अश्रुधारा बह निकली। कर्तव्य कर्म कठोर होता है सैनिक ने स्वर्ण थाल में हाड़ी रानी के कटे सिर को सजाया। सुहाग के चूनर से उसको ढका। भारी मन से युद्ध भूमि की ओर दौड़ पड़ा। उसको देखकर हाड़ा सरदार स्तब्ध रह गया उसे समझ में न आया कि उसके नेत्रों से अश्रुधारा क्यों बह रही है? धीरे से वह बोला क्यों यदुसिंह। रानी की निशानी ले आए? यदु ने कांपते हाथों से थाल उसकी ओर बढ़ा दिया। हाड़ा सरदार फटी आंखों से पत्नी का सिर देखता रह गया। उसके मुख से केवल इतना निकला उफ्‌ हाय रानी। तुमने यह क्या कर डाला। संदेही पति को इतनी बड़ी सजा दे डाली खैर। मैं भी तुमसे मिलने आ रहा हूं।

हाड़ा सरदार के मोह के सारे बंधन टूट चुके थे। वह शत्रु पर टूट पड़ा। इतना अप्रतिम शौर्य दिखाया था कि उसकी मिसाल मिलना बड़ा कठिन है। जीवन की आखिरी सांस तक वह लंड़ता रहा। औरंगजेब की सहायक सेना को उसने आगे नहीं  ही बढऩे दिया, जब तक मुगल बादशाह मैदान छोड़कर भाग नहीं गया था। इस विजय को श्रेय किसको? राणा राजसिंहि को या हाड़ा सरदार को। हाड़ी रानी को अथवा उसकी इस अनोखी निशानी को?

सोमवार, 25 फ़रवरी 2013

आखिर क्या हो गया था ऐसा कि इस राजा को युद्ध छोड़कर आना पड़ा राजमहल में

राजस्थान यानी राजाओं की भूमि। यहां एक से बढ़कर एक यशस्वी राजा हुए, जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए खून बहा दिया। यहां पर ऐसी कई दास्तानें हैं, जिनके बारे में राजस्थान के इतिहासकारों ने लिखते समय भी गौरवान्वित महसूस किया होगा। ऐसी ही एक साहस और दर्द से भरी दास्तान है जोधपुर के राजा जसवंत सिंह की।
इस योद्धा ने अपने सैनिकों को बचाने के लिए युद्धभूमि छोड़ दी, लेकिन यहां रानी ने अपने पति की कुशलक्षेम पूछने के बजाए ऐसी फटकार लगाई कि राजा रानी की ओर देखता ही रह गया। रानी के आन-बान और व्यंग्य भरे शब्द सुनकर राजा को अपनी रानी की बहादुरी और सोच पर बड़ा गर्व हुआ।

हिन्दू धर्म का विरोध नहीं कर पाए थे औरंगजेब: जोधपुर के राजा जसवंत सिंह ने अपने शासन काल के दौरान कई युद्धों में दिल्ली के बादशाह शाहजहां और औरंगजेब का साथ दिया। इसमें उन्होंने सैन्य अभियानों का नेतृत्व किया। हालांकि, जब तक जसवंत सिंह जीवित थे, तब तक औरंगजेब मंदिर तोडऩा तो दूर जजिया कर (एक तरह का धार्मिक कर) भी नहीं ले पाए थे। लेकिन जसवंत सिंह की मृत्यु के बाद औरंगजेब ने राजस्थान पर आक्रमण करना और अपना प्रभुत्व जमाना शुरू कर दिया। शायद यही वजह थी कि जसवंत सिंह के जीवित रहते औरंगजेब कभी सफल नहीं हो सका। 28 नवम्बर, 1678 को काबुल में जसवंत सिंह के निधन का समाचार जब औरंगजेब ने सुना,  तब उसने कहा, "आज धर्म विरोध का द्वार टूट गया है"।

जिस बालक ने सेना के ऊंटों के काटे थे सिर, उसे को बनाया अंगरक्षक: ये वही जसवंत सिंह थे, जिन्होंने एक वीर व निडर बालक द्वारा जोधपुर सेना के ऊंटों की व उन्हें चराने वालों की गर्दन काटने पर सजा के बदले उस वीर बालक की स्पष्टवादिता, वीरता और निडरता देख उसे सम्मान के साथ अपना अंगरक्षक बनाया और बाद में अपना सेनापति भी। यह बालक कोई और नहीं, इतिहास में वीर के साथ स्वामिभक्त के रूप में प्रसिद्ध वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ था।

महाराजा की तरह आन-बान की पक्की थी रानी: जसवंत सिंह वीर पुरुष थे। ठीक उसी तरह हाड़ी रानी भी आन-बान की पक्की थी। हाड़ी रानी बूंदी के शासक शत्रुशाला हाड़ा की पुत्री थी। 1657 में शाहजहां के बीमार पड़ने पर उसके पुत्रों ने दिल्ली की बादशाहत के लिए विद्रोह कर दिया। उनमें एक पुत्र औरंगजेब का विद्रोह दबाने हेतु शाहजहां ने जसवंत सिंह को मुगल सेनापति कासिम खां सहित भेजा। उज्जैन से 15 मील दूर धनपत के मैदान में भयंकर युद्ध हुआ, लेकिन धूर्त और कूटनीति में माहिर औरंगजेब की कूटनीति के चलते मुगल सेनापति कासिम खां सहित 15 अन्य मुगल अमीर भी औरंगजेब से मिल गए। राजपूत सरदारों ने शाही सेना के मुस्लिम अफसरों के औरंगजेब से मिलने व मराठा सैनिकों के भी भाग जाने के चलते यह तय किया कि कई सेनाओं को वापिस भेजा जाएगा। युद्ध की भयंकरता व परिस्थितियों को देखकर घायल हो चुके महाराज जसवंत सिंह जी को जबरदस्ती घोड़े पर बिठा 600 राजपूत सैनिकों के साथ जोधपुर रवाना कर दिया और उनके स्थान पर रतलाम नरेश रतन सिंह को अपना नायक नियुक्त कर औरंगजेब के साथ युद्ध करने लगे। इस युद्ध में इन सभी को वीरगति प्राप्त हुई। इस युद्ध में औरंगजेब की विजय हुई।

 रानी ने लगाई महाराजा को फटकार, कहा, क्यूं आए आप महल में : महाराजा जसवंत सिंह के जोधपुर पहुंचने की खबर जब किलेदारों ने महारानी को दी, तो महारानी हैरान रह गईं। किलेदारों ने महाराज के स्वागत की तैयारियों का अनुरोध किया, लेकिन महारानी ने सेवकों को किले के दरवाजे बंद करने के आदेश दे दिए। साथ ही, अपने पति महाराज जसवंत सिंह को कहला भेजा कि युद्ध से हारकर जीवित आए राजा के लिए किले में कोई जगह नहीं  होती। अपनी सास राजमाता से कहा कि आपके पुत्र ने यदि युद्ध में लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त किया होता तो मुझे गर्व होता और मैं अपने आप को धन्य समझती। लेकिन आपके पुत्र ने तो पूरे राठौड़ वंश के साथ-साथ मेरे हाड़ा वंश को भी कलंकित कर दिया। आखिर महाराजा द्वारा रानी को विश्वास दिलाने के बाद कि मैं युद्ध से कायर की तरह भाग कर नहीं  आया, बल्कि मैं तो सैन्य-संसाधन जुटाने आया हूं। रानी ने किले के दरवाजे खुलवाए।

लकड़ी के बर्तनों में परोसा खानाः  रानी ने महाराजा को चांदी के बर्तनों की बजाय लकड़ी के बर्तनों में खाना परोसा और महाराजा द्वारा कारण पूछने पर बताया कि कही बर्तनों के टकराने की आवाज को आप तलवारों की खनखनाहट समझकर डर न जाए, इसलिए आपको लकड़ी के बर्तनों में खाना परोसा गया है। रानी के व्यंग्य बाण रूपी शब्दों को सुनकर महाराज को अपनी रानी पर बड़ा गर्व हुआ और वह फिर से अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाने लगे।

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2013

अपनी प्रेमिका को बीच स्वयंवर से उठा ले आया था यह राजा

प्रेम चाहे राजा करे या फिर रंक। दोनों को दुनिया के विरोध का सामना करना पड़ता है। हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे राजा की कहानी। जो अपनी प्रेमिका को हजारों की भीड़ में स्वयंवर से उठा लाया। ये कोई और नहीं चौहान राजवंश के पृथ्वीराज चौहान थे। ये चौहान वंश के इकलौते वारिस थे, जिन्होंने अपनी मोहब्बत को पाने के लिए किसी भी अंजाम की परवाह नहीं की।

पहली ही नजर में हो गया था प्यार: पृथ्वीराज किसी कारणवश कन्नौज गए थे। वहां संयोगिता से उनकी मुलाकात हुई। पहली नजर में ही पृथ्वीराज को संयोगिता से प्रेम हो गया। इस प्यार की आग एक तरफ ही नहीं लगी थी बल्कि संयोगिता को भी प्रेम हो गया था। लेकिन दोनों का मिलना सहज नहीं था। महाराज जयचंद और पृथ्वीराज चौहान के बीच अच्छे रिश्ते नहीं थे। दोनों एक दूसरे को देखना नहीं चाहते थे। कहा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन थे। यह बात जब जयचंद को पता चली तो वह आनन-फानन में संयोगिता का स्वयंवर आयोजित कर दिया। जिसमें पृथ्वीराज को खासतौर से नहीं बुलाया गया। वह दरबार में न आ सके इसके लिए भी सुरक्षा के पुख्ता का इंतजाम किए गए थे। पृथ्वीराज का अपमान करने और उसे नीचा दिखाने के लिए दरबान के स्थान पर उनकी प्रतिमा लगाई गई। ताकि दरबार आने वाले हर शासक और मेहमान की नजर इस पर पड़े और वे पृथ्वीराज का उपहास कर सके।

राजा बन गए बुत : दरबार में आने से पहले पृथ्वीराज ने अपना पूरा स्वरूप बदल दिया। वे दरबार में रखे अपने बुत जैसे बन कर आए और उस प्रतिमा की जगह खड़े हो गए। दरबार में रखी प्रतिमा थी। जैसे ही स्वयंवर शुरू हुआ पृथ्वीराज संयोगिता को भरे दरबार से उठा कर ले गए। सभी एक दूसरे का मुंह देखते ही रह गए। पृथ्वीराज ने इस कार्य को अंजाम देने के लिए पहले से ही योजना बना रखी थी। इसके लिए उन्होंने एक घोड़े और अपने कुछ खास लोगों को दरबार के बाहर खड़ा रखा था। जैसे ही पृथ्वीराज संयोगिता को लेकर बाहर आए , योजना  के अनुसार वे संयोगिता के साथ घोड़े पर बैठे और निकल पड़े अपनी राजधानी की ओर।
मीलों का सफर घोड़े पर तय किया। हालांकि जयचंद के सिपाहियों ने उन्हें रोकने और पकडऩे की काफी कोशिश की। लेकिन वे नाकाम रहे। राजधानी पहुंचते ही पृथ्वीराज ने संयोगिता से पूरे रस्मो-रिवाज के साथ विवाह किया।

बचपन में दे दिया था अपनी वीरता का परिचय: इनकी प्रेम कहानी राजस्थान के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। पृथ्वीराज चौहान को उनके नाना ने गोद लिया था। उस समय दिल्ली सल्तनत को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक ऐसे शासक की जरूरत थी। जिसकी रगों में चौहान वंश का खून हो। आखिरकार एक लंबे समय के बाद अजमेर के महाराज सोमेश्वर के यहां पृथ्वीराज चौहान जन्म हुआ। इनकी मां कर्पूरी देवी थी। जो दिल्ली के राजा अनंगपाल की इकलौती पुत्री थी। कम उम्र में दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाला पृथ्वीराज पहला शासक थे। उम्र इतनी कम और वीरता के कारनामे इतने अधिक कि जो दूसरे शासकों की आंखों का काटा बन गए।

बदला लेने के लिए मोहम्मद गौरी को दिया न्योता: जयचंद ने  इस अपमान का बदला लेने के लिए मोहम्मद गौरी से हाथ मिला लिया। जयचंद ने मोहम्मद गौरी को पृथ्वीराज पर आक्रमण करने के लिए न्योता दिया। जयचंद का नाम सबसे बड़े धोखेबाजों में लिया जाता है, जिसने अपने ही दामाद को मरवाने के लिए घऱ की भेदी की भूमिका निभाई। पृथ्वीराज को हराने के लिए मोहम्मद गौरी ने 17 बार आक्रमण किया। लेकिन वह हर बार परास्त हुआ। हर बार पृथ्वीराज ने मोहम्मद गौरी को छोड़ दिया। न उसे बंधक बनाया और न उसे किसी तरह की यातना दी। कहते है न की सांप अधमरा काफी घातक होता है। ठीक वैसा ही मोहम्मद साबित हुआ। एक बार फिर से आक्रमण में मोहम्मद गौरी जुट गया। इस बार पूरी सैन्य शक्ति और योजना के साथ आक्रमण किया। इतिहासकारों का कहना है कि एक हद तक पृथ्वीराज मोहम्मद गौरी को परास्त कर चुका था। लेकिन छल से मोहम्मद गौरी ने पृथ्वीराज को बंधक बना लिया और उसे अपने साथ अपने मुल्क ले गया। वहां उसने पृथ्वीराज से अत्यन्त बुरा सलूक किया। उसने गरम सलाखों से उसकी आंखें जला दी। लेकिन पृथ्वीराज फिर भी हार नहीं माने। उन्होंने राजकवि चंदबरदाई के साथ मिलकर एक योजना बनाई। पृथ्वीराज ने शब्दभेदी बाण चलाने के लिए प्रशिक्षण लिया।

वैसे तो पृथ्वीराज बाण छोडऩे में माहिर थे। लेकिन इस कला के प्रदर्शन के लिए चंदबरदाई ने गौरी तक यह बात पहुंचाई। गौरी ने इस प्रदर्शन के लिए यह सोच मंजूरी दे दी कि एक अंधा क्या बाण चला सकता है। भरी महफिल में पृथ्वीराज ने गौरी को शब्दभेदी बाण से मार गिराया। इसके बाद दुश्मन के हाथों मरने से बेहतर उन्होंने और उनके राजकवि चंदरबरदाई ने एक दूसरे को मार वीरगित प्राप्त कर ली।

शनिवार, 16 फ़रवरी 2013

महज 11 साल की उम्र में इस राजा ने दुश्मनों के छुड़ा दिए थे छक्के



 राजस्थान वीरों की धरती है। यहां ऐसे शासक हुए जो अपनी राज्य की सीमा तक ही सीमित नहीं रहे। इन्होंने अपनी वीरता का परिचय कद से बढ़ कर दिया। बाहुबली तो थे ही, साथ ही अपनी विवेक और चतुराई से दुश्मनों को धूल चटाने में भी पीछे नहीं रहे। ऐसी ही एक मिसाल पृथ्वीराज चौहान के नाम की भी है। इतिहास के पन्नों पर नजर डालें तो पृथ्वीराज अनगिनत युद्ध में अपनी वीरता के परचम लहरा चुके हैं। इतिहासकारों के अनुसार महज 11 साल की उम्र में पृथ्वीराज चौहान ने विद्रोही नागार्जुन के छक्के छुड़ा दिए थे। उसे बुरी तरह से पराजित ही नहीं बल्कि मौत के घाट उतार दिया था। एक बार फिर दिल्ली और अजमेर रियासत पूरी तरह से महफूज हो चुकी थी। पृथ्वीराज ने अपनी वीरता और साहस का परिचय बचपन में दे दिया था। कहा जाता है कि पृथ्वीराज ने बाल अवस्था में ही शेर से लड़ाई कर उसका जबड़ा फाड़ डाला था। वैसे चौहान तलवारबाजी के शौकीन थे। शायद यही वजह थी कि इतनी कम उम्र में अपने दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।


दिल्ली से शुरू हुआ शासन का सफर: 1177 में पृथ्वीराज दिल्ली सल्तनत की गद्दी पर बैठे। हालात काफी नाजुक थे। भारत पर बाहरी आक्रमण का बोलवाला था। पृथ्वीराज के इतने कम उम्र में गद्दी पर बैठ जाने पर राजनीतिक खलबली मच गई थी। इस बीच विद्रोही नागार्जुन को पृथ्वीराज के गद्दी पर बैठना गवारा नहीं था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उसने काफी दिनों तक दिल्ली को बाहरी आक्रमण से महफूज रखा था। इसके बावजूद दिल्ली की बागडोर उसकी हाथों से निकल गई। विद्रोह का लावा फूट पड़ा। उसने पृथ्वीराज के खिलाफ आवाज उठा दी। स्थिति को देखते हुए पृथ्वीराज की मां (कर्पूर देवी) ने शासन का बागडोर अपने हाथों में ले ली। ताकि मंत्रियों और अधिकारियों पर नजर रखी जा सके । साथ ही सेना को सुढ्ढ़ किया जा सके।
ऐसा कहा जा सकता है कि पृथ्वीराज को अपनी मां की देखरेख में शासन चलाना पड़ा। लेकिन लगभग 1178 में पृथ्वीराज ने स्वयं सभी कामकाज अपने हाथ में लिया। इतिहासकारों के अनुसार मां के सान्निध्य में ही पृथ्वीराज ने विद्रोही नागार्जुन का दमन किया था। मां के साथ शासन का सफर चलता रहा और दिल्ली से लेकर अजमेर तक एक शक्तिशाली साम्राज्य कायम हो गया। भूभाग काफी विस्तृत हो चुका था। इसके बाद पृथ्वीराज ने अपनी राजधानी दिल्ली का नवनिर्माण किया। इससे पहले यहां पर तोमर नरेश ने एक गढ़ का निर्माण शुरू किया था। जिसे पृथ्वीराज ने विशाल रूप देकर पूरा किया। यह किला पिथौरागढ़ कहलाता है। इस किले का नाम पृथ्वीराज के नाम पर रखा गया है। पृथ्वीराज को "राय पिथौरा" भी कहा जाता है। आज भी दिल्ली के पुराने किले के नाम से जीर्णावस्था में विद्यमान है।

पृथ्वीराज के जन्म स्थल और जन्मदिन को लेकर मतभेद: पृथ्वीराज की जन्मतिथि और जन्मस्थल को लेकर कई विद्वानों में मतभेद बना हुआ है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि पृथ्वीराज का जन्म गुजरात में हुआ था। तो दिल्ली और राजस्थान के इतिहासकारों का कहाना है कि पृथ्वीराज का जन्म राजस्थान के अजमेर में हुआ था। तिथि को लेकर भी काफी संशय है। 1100 में दिल्ली में महाराजा अनंगपाल का शासन था। उनकी इकलौती संतान पुत्री कर्पूरी देवी थी। कर्पूरी देवी का विवाह अजमेर के महाराजा सोमेश्वर के साथ हुआ था। अजमेर के राजा सोमेश्वर और रानी कर्पूरी देवी के यहां 1149 में एक पुत्र उत्पन्न हुआ। जो आगे चलकर इतिहास में महान हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम से प्रसिद्ध हुआ। जबकि दूसरे इतिहासकार कुछ और बयां कर रहे हैं। उनके अनुसार पृथ्वीराज 11 वर्ष के थे, तब उनके पिता सोमेश्वर का विक्रम संवत 1234 (1177) में देहांत हो गया था। इस अनुसार 1223 विक्रम संवत 1166 में पृथ्वीराज का जन्म हुआ था। विश्व के अधिकांश विद्वानों ने भी इस तिथि को प्रामाणिक माना है।

गद्दी पर बैठते ही शुरू हुआ विद्रोह: दिल्ली सल्तनत पर हुकूमत करना सहज नहीं था। क्योंकि मुस्लिम और देसी रियासतों का आक्रमण दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा था। गद्दी पर बैठते ही सबसे पहले अपने निकट संबंधी नागार्जुन के विरोध का सामना करना पड़ा। नागार्जुन का दमन करने के बाद पृथ्वीराज ने 1191 में मुस्लिम शासक सुल्तान मोहम्मद शहाबुद्दीन गौरी को हराया। इसे इतिहास में तराइन के युद्ध से जाना जाता है। हालांकि गौरी ने दूसरी बार फिर से आक्रमण किया। इस युद्ध में पृथ्वीराज की हार हुई थी। ऐसा इतिहासकारों का मानना है। इस युद्ध के बाद पृथ्वीराज को गौरी अपने साथ ले गया था। इस बात की पुष्टि राजकवि चन्द्रबदाई ने की है। हालांकि इसकी पुष्टि भारत के इतिहासकार नहीं करते हैं। उनका मानना है कि तराइन के दूसरे युद्ध में पृथ्वीराज की मौत हो गई थी।

गुजरात के भीमदेव के साथ युद्ध: पृथ्वीराज ने गद्दी पर बैठते अपने साम्राज्य विस्तार और सैनिक को प्रशिक्षित करने में जुट गए। सबसे पहले साम्राज्य विस्तार का सफर राजस्थान से शुरू हुआ। अजमेर के आस-पास के रियासत पर कब्जा करने के  बाद पृथ्वीराज ने गुजरात की की ओर रुख किया। उस समय गुजरात में चालुक्य वंश का शासन था। वहां के महाराजा भीमदेव बघेला थे। हालांकि युद्ध की पहल चालुक्य वंश की ओर से हुई थी।
गुजरात में उस समय चालुक्य वंश के महाराजा भीमदेव बघेला का राज था। उसने पृथ्वीराज के किशोर होने का फायदा उठाना चाहता था। यही विचार कर उसने नागौर पर आक्रमण करने का निश्चय कर लिया। पृथ्वीराज किशोर अवश्य था परन्तु उसमें साहस-संयम और निति-निपुणता के भाव कूट-कूट कर भरे हुए थे। जब पृथ्वीराज को पता चला के चालुक्य राजा ने नागौर पर अपना अधिकार करना चाहते है तो उन्होंने भी अपनी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कहा। भीमदेव ने ही पृथ्वीराज के पिता सोमेश्वर को युद्ध में हरा कर मृत्यु के घाट उतर दिया था। नौगर के किले के बाहर भीमदेव के पुत्र जगदेव के साथ पृथ्वीराज का भीषण संग्राम हुआ जिसमे अंतत जगदेव की सेना ने पृथ्वीराज की सेना के सामने घुटने टेक दिए। फलस्वरूप जगदेव ने पृथ्वीराज से संधि कर ली और पृथ्वीराज ने उसे जीवन दान दे दिया और उसके साथ वीरतापूर्ण व्यवहार किया। जगदेव के साथ संधि करके उसको अकूत घोड़े, हठी और धन संपदा प्राप्त हुई। आस पास के सभी राज्यों में सभी पृथ्वीराज की वीरता, धीरता और रन कौशल का लोहा मानने लगे। यहीं से पृथ्वीराज चौहान का विजयी अभियान आगे की और बढऩे लगा।


विद्रोही नागार्जुन का अंत: जब महाराज अनंगपाल की मृत्यु हुई उस समय बालक पृथ्वीराज की आयु मात्र 11 वर्ष थी। अनंगपाल का एक निकट सम्बन्धित था विग्रह्राज। विग्रह्राज के पुत्र नागार्जुन को पृथ्वीराज का दिल्लिअधिपति बनाना बिलकुल अच्छा नहीं लगा। उसकी इच्छा अनंगपाल की मृत्यु के बाद स्वयं गद्दी पर बैठने की थी, परन्तु जब अनंगपाल ने अपने जीवित रहते ही पृथ्वीराज को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया तो उसके हृदय में विद्रोह की लहरे मचलने लगी। महाराज की मृत्यु होते ही उसके विद्रोह का लावा फुट पड़ा। उसने सोचा के पृथ्वीराज मात्र ग्यारह वर्ष का बालक है और युद्ध के नाम से ही घबरा जायेगा। नागार्जुन का विचार सत्य से एकदम विपरीत था। पृथ्वीराज बालक तो जरूर था पर उसके साथ उसकी माता कर्पूरी देवी का आशीर्वाद और प्रधानमंत्री एवं सेनाध्यक्ष कमासा का रण कौशल साथ था। विद्रोही नागार्जुन ने शीघ्र ही गुडपुरा (अजमेर) पर चढ़ाई कर दी। गुडपुरा (अजमेर) के सैनिकों ने जल्दी ही नागार्जुन के समक्ष अपने हथियार डाल दिए। अब नागार्जुन का साहस दोगुना हो गया। दिल्ली और अजमेर के विद्रोहियों पर शिकंजा कसने के बाद सेनापति कमासा ने गुडपुरा की और विशाल सेना लेकर प्रस्थान किया। नागार्जुन भी भयभीत हुए बिना अपनी सेना के साथ कमासा से युद्ध करने के लिए मैदान में आ डाटा। दोनों तरफ से सैनिक बड़ी वीरता से लड़े। अंतत: वही जयपुर। राजस्थान वीरों की धरती है। यहां ऐसे शासक हुए जो अपनी राज्य की सीमा तक ही सीमित नहीं रहे। इन्होंने अपनी वीरता का परिचय कद से बढ़ कर दिया। बाहुबली तो थे ही, साथ ही अपनी विवेक और चतुराई से दुश्मनों को धूल चटाने में भी पीछे नहीं रहे। ऐसी ही एक मिसाल पृथ्वीराज चौहान के नाम की भी है। इतिहास के पन्नों पर नजर डालें तो पृथ्वीराज अनगिनत युद्ध में अपनी वीरता के परचम लहरा चुके हैं। इतिहासकारों के अनुसार महज 11 साल की उम्र में पृथ्वीराज चौहान ने विद्रोही नागार्जुन के छक्के छुड़ा दिए थे। उसे बुरी तरह से पराजित ही नहीं बल्कि मौत के घाट उतार दिया था। एक बार फिर दिल्ली और अजमेर रियासत पूरी तरह से महफूज हो चुकी थी। पृथ्वीराज ने अपनी वीरता और साहस का परिचय बचपन में दे दिया था। कहा जाता है कि पृथ्वीराज ने बाल अवस्था में ही शेर से लड़ाई कर उसका जबड़ा फाड़ डाला था। वैसे चौहान तलवारबाजी के शौकीन थे। शायद यही वजह थी कि इतनी कम उम्र में अपने दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।


पृथ्वीराज ने 17 बार किया था गौरी को पराजित:1166 से 1192 तक दिल्ली और अजमेर की हुकूमत पृथ्वीराज चौहान के हाथों में थी। वे चौहान वंश के हिंदू क्षत्रिय राजा थे। जो उत्तरी भारत में एक क्षत्र राज करते थे। किंवदंतियों के अनुसार मोहम्मद गोरी ने 18 बार पृथ्वीराज पर आक्रमण किया था। जिसमें 17 बार गोरी को पराजित होना पड़ा। हालांकि इतिहासकार युद्धों की संख्या के बारे में तो नहीं बताते लेकिन इतना मानते हैं कि गौरी और पृथ्वीराज में कम से कम दो भीषण युद्ध हुए थे। जिनमें प्रथम में पृथ्वीराज विजयी और दूसरे में पराजित हुआ था। वे दोनों युद्ध थानेश्वर के निकटवर्ती तराइन या तरावड़ी के मैदान में 1191 और 1192 में हुए थे।

पृथ्वीराज की मृत्यु पर इतिहासकारों में मतभेद: इतिहासकारों के अनुसार तराइन के दूसरे युद्ध में पृथ्वीराज की पराजय हुई थी। हालांकि इस युद्ध में पृथ्वीराज के योद्धाओं ने मुसलमानी सेना पर भीषण प्रहार कर अपनी वीरता का परिचय दिया था। लेकिन फिर भी गोरी के सैनिकों ने दिल्ली पर कब्जा कर लिया। युद्ध में पराजित होने के बाद पृथ्वीराज की किस प्रकार मृत्यु हुई। इस विषय में इतिहासकारों के विभिन्न मत मिलते है। कुछ के मतानुसार वह पहिले बंदी बनाकर दिल्ली में रखा गया था और बाद में गोरी के सैनिकों द्वारा मार दिया गया था। कुछ का मत है कि उसे बंदी बनाकर गजनी ले जाया गया था और वहां पर उसकी मृत्यु हुई।

शब्दभेदी बाण से मार गिराया गौरी को : चंदबरदाई द्वारा लिखित "पृथ्वीराज रासो" में विस्तार से पृथ्वीराज चौहान के बारे में लिखा गया है। खासतौर पर उनके अंतिम समय के बारे में। जब गौरी उन्हें पकड़कर अपने साथ ले गया और गरम सलाखें दाग कर उनकी आंखे फोड़ दी। अंधे होने के बावजूद पृथ्वीराज एक वीर की मौत मरना चाहते थे। अपने मित्र और राजकवि चंदबरदाई के साथ उन्होंने शब्दभेदी बाण चलाने की पूरी कला पर महारत हासिल की। इसके साथ उन्होंने गौरी से तीरंदाजी कौशल प्रदर्शित करने की अनुमति मांगी। गौरी ने पृथ्वीराज को दरबार में बुलाया। जहां उन्हें कुछ निशानों पर तीर चलाने थे। लेकिन पृथ्वीराज की योजना कुछ और ही थी। वे उन निशानों के बहाने गौरी पर निशाना साधना चाहते थे।

चंदरबरदाई ने दोहे के माध्यम से उन्हें गौरी का स्थान समझाया। जो इस प्रकार है-
"चार बांस चौबीस गज, अंगुल अष्ट प्रमाण,
ता ऊपर सुल्तान है मत चुके चौहान।"

इसी शब्दभेदी बाण के द्वारा पृथ्वीराज ने आंकलन करके बाण चला दिया। जिसके फलस्वरूप गौरी का प्राणांत हो गया। चूंकि पृथ्वीराज और चंदरबरदाई दोनों गौरी के सैनिकों से घिरे हुए थे, दुश्मन के हाथों मरने से बेहतर दोनों मित्रों ने एक दूसरे को मारकर वीरगति प्राप्त कर ली।

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

अब अपना भी जहां है

सोशल की मीडिया की दुनिया में अब अपना भी जहां है..बात बाकी..कहानियां अधूरी है..जो तेरे आने तक पूरी नहीं होगी.....
कुमार मनीष
05-02-2013